शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 333 अंक ऊपर (राउंडअप)

मुंबई, 21 मार्च (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में सोमवार को तेजी का रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 332.63 अंकों की तेजी के साथ 25,285.37 पर और निफ्टी 99.90 अंकों की तेजी के साथ 7,704.25 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 54.82 अंकों की बढ़त के साथ 25,007.56 पर खुला और 332.63 अंकों या 1.33 फीसदी तेजी के साथ 25,285.37 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 25,327.45 के ऊपरी और 24,988.27 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 24 शेयरों में तेजी रही। हिंदुस्तान यूनिलीवर (4.05 फीसदी), भारतीय स्टेट बैंक (2.93 फीसदी), भारती एयरटेल (2.58 फीसदी), सन फार्मा (2.42 फीसदी) और लार्सन एंड टुब्रो (2.38 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे एशियन पेंट्स (1.75 फीसदी), ल्युपिन (1.51 फीसदी), भेल (1.24 फीसदी), हीरो मोटोकॉर्प (1.06 फीसदी) और गेल (0.58 फीसदी)।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 14.85 अंकों की मजबूती के साथ 7,619.20 पर खुला और 99.90 अंकों या 1.31 फीसदी तेजी के साथ 7,704.25 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,713.55 के ऊपरी और 7,617.70 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी का रुख रहा। मिडकैप 143.87 अंकों की तेजी के साथ 10,444.24 पर और स्मॉलकैप 139.72 अंकों की तेजी के साथ 10,448.48 पर बंद हुआ।

बीएसई के सभी 19 सेक्टरों में तेजी रही। औद्योगिक (2.17 फीसदी), पूंजीगत वस्तु (2.01 फीसदी), आधारभूत सामग्री (1.94 फीसदी), वित्त (1.81 फीसदी) और उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (1.80 फीसदी) सेक्टरों में सर्वाधिक तेजी रही।

बीएसई में कारोबार का रुझान सकारात्मक रहा। कुल 1,485 शेयरों में तेजी और 1,193 में गिरावट रही, जबकि 171 शेयरों के भाव में बदलाव नहीं हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493