मेक्सिको के एंजेल को चीन में खेलने की आशा

चीन के फुटबाल क्लबों ने हाल ही में कई उच्च स्तरीय विदेशी खिलाड़ियों के साथ करार किया है।

एंजेल ने एक साक्षात्कार में बताया, “चीन में फुटबाल खेलने की संभावनाएं खुल गई हैं। मुझे आशा है कि यह काम करेगा। मैं चीन में, जहां फुटबाल इतना महत्वपूर्ण है, अपने करियर के आखिरी वर्ष बिताने के विचार से काफी खुश हूं।”

मेक्सिको फुटबाल में एंजेल (31) का करियर काफी लंबा रहा है और उन्होंने अमेरिका सहित देश के कई शीर्ष क्लबों के साथ फुटबाल खेला है।

एंजेल का कहना है कि वह चीन में फुटबाल खेलने वाले मेक्सिको के पहले खिलाड़ी बनना चाहते हैं और अन्य खिलाड़ियों के लिए एक उदाहरण बनना चाहते हैं, जो चीनी क्लबों के साथ खेलने के इच्छुक हैं। वहां एक स्टार खिलाड़ी के तौर पर पहचान बनाना एक अच्छा अवसर होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493