मुंबई, 21 मार्च (आईएएनएस)। देश का चालू खाता घाटा 2015-16 की तीसरी तिमाही में घटकर सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 7.1 अरब डॉलर या 1.3 फीसदी दर्ज किया गया।
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने सोमवार को जारी एक बयान में कहा, “चालू खाता घाटा 2015-16 की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) में जीडीपी का 1.3 फीसदी या 7.1 अरब डॉलर रहा, जो 2014-15 की तीसरी तिमाही में जीडीपी के 1.5 फीसदी या 7.7 अरब डॉलर से कम है।”
बयान के मुताबिक, “चालू खाता घाटा में गिरावट मुख्यत: व्यापार घाटे में गिरावट के कारण दर्ज किया गया, जो 38.6 अरब डॉलर से घटकर 34 अरब डॉलर हो गया है।”
आरबीआई ने साथ ही कहा कि आलोच्य तिमाही में देश का विदेशी पूंजी भंडार (फॉरेक्स रिजर्व) 4.1 अरब डॉलर बढ़ा है।
dharmpath.com dharmpath