अबूधाबी, 21 मार्च (आईएएनएस)। यूएन ऑफिस फॉर आउटर स्पेस अफेयर्स (यूएनओओएस) की निदेशक सिमोनेटा डी पिप्पो ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की अंतरिक्ष एजेंसी की प्रगति को सराहा है।
डी पिप्पो ने यूएई की अंतरिक्ष एजेंसी को यूएनओओएसए में अपनी सदस्यता के जरिए निभाई गई अहम भूमिका के लिए बधाई दी।
उन्होंने यह सराहना यहां एजेंसी के मुख्यालय में यूएई अंतरिक्ष एजेंसी बोर्ड के अध्यक्ष खलीफा मोहम्मद अल रुमैथी से हुई मुलाकात के दौरान की।
इस मुलाकात में दोनों पक्षों ने संयुक्त सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा की।
अल रुमैथी ने डी पिप्पो को एजेंसी के काम और इसके उद्देश्य, पहल, कार्यक्रम और देश में अंतरिक्ष के क्षेत्र में इसकी रणनीति के बारे में बताया।
dharmpath.com dharmpath