दोहा में वर्ल्ड मीडिया शिखर सम्मेलन का समापन

कतर के ‘अल जजीरा मीडिया नेटवर्क’ ने द फ्यूचर ऑफ न्यूज एंड न्यूज ऑर्गेनाइजेशन शीर्षक के तहत इस शिखर सम्मेलन की मेजबानी की। इस दो दिवसीय सम्मेलन में 100 देशों के मीडिया घरानों के 350 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इन्होंने पैनल सत्र में नई रिपोर्टिग पर प्रौद्योगिकी के प्रभाव, दर्शक श्रम बनाम संपादकीय श्रम और मीडिया के कारोबारी मॉडल को दोबारा आकार देने जैसे विषयों पर चर्चा की।

यह सम्मेलन ‘वर्ल्ड मीडिया समिट दोहा स्टेटमेंट’ के साथ संपन्न हुआ। इस दस्तावेज में वैश्विक मीडिा अग्रणियों द्वारा मीडिया सहयोग को प्रोत्साहित करने पर सहमति बनी।

दस्तावेज के मुताबिक, डब्ल्यूएमएस मीडिया प्रोडक्शन में पत्रकारों को विभिन्न पहलुओं का प्रशिक्षण देने का अपना मिशन जारी रखेगा। पत्रकारों को शत्रुतापूर्ण माहौल में अपनी हिफाजत करने, उनके अधिकारों और जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493