चीन-नेपाल समान भविष्य वाले देश : शी

शी ने कहा कि चीन और नेपाल पड़ोसी हैं, जिनके बीच स्थायी मित्रता एवं व्यापक सहयोग है। उन्होंने शांतिपूर्ण सहअस्तित्व के उन पांच सिद्धांतों के महत्व पर जोर दिया, जिन पर दोनों देशों का यकीन है। ये पांच सिद्धांत संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता, एक-दूसरे पर हमला न करना, एक-दूसरे के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप न करना, समानता एवं आपसी लाभ और शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व है।

शी ने कहा, “चीन और नेपाल विकासशील देशों के रूप में सुधार एवं विकास के ऐतिहासिक अभियान चला रहे हैं।”

उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों देश चीन की बेल्ट एवं रोड परियोजना और नेपाल के पुनर्निर्माण एवं विकास योजना के साथ 13वीं पंचवर्षीय योजना पर एक साथ मिलकर काम करेंगे।

शी ने चीन-नेपाल मुक्त व्यापार क्षेत्र की स्थापना, कनेक्टिविटी पर सहयोग बढ़ाने, ऊर्जा, भूकंप बाद के पुनर्निर्माण कार्यो और औद्योगिक क्षमता के लिए प्रयासों को और तेज करने का भी आह्वान किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493