चीन के वाणिज्य मंत्रालय (एमओसी) की वेबसाइट पर जारी बयान के मुताबिक, देश के वाणिज्य मंत्री गाओ हुचेंग और नेपाल के वाणिज्य मंत्री ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए।
बयान के मुताबिक, दोनों देश साझा हितों के अध्ययन क्षेत्रों के लिए कार्यकारी समूह का गठन करेंगे।
हाल के वर्षो में चीन और नेपाल के बीच संबंधों में मजबूती आई है। चीन नेपाल का दूसरा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है और प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) का मुख्य स्रोत है।
नेपाल में चीन का गैर वित्तीय प्रत्यक्ष आउटबाउंड निवेश 2015 में 3.203 करोड़ डॉलर रहा है। दोनों देशों का द्विपक्षीय व्यापार 86.6 करोड़ डॉलर रहा है।
बयान के मुताबिक, एफटीए से द्विपक्षीय व्यापार और निवेश बढ़ेगा।
dharmpath.com dharmpath