टी-20 विश्व कप में बुधवार के मुकाबले

नई दिल्ली, 22 मार्च (आईएएनएस)। टी-20 विश्व कप में बुधवार को खेले जाने वाले महिला और पुरुष टूर्नामेंट के मुकाबले इस प्रकार हैं :

पुरुष टूर्नामेंट :

दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में बुधवार को सुपर-10, ग्रुप-1 का 24वां मुकाबला अफगानिस्तान और इंग्लैंड के बीच अपराह्न् तीन बजे खेला जाएगा। वहीं, दूसरी ओर ग्रुप-2 में 25वां मैच बेंगलुरू के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारत और बांग्लादेश के बीच देर शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा।

इस मैच का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स 1, 3 एचडी1 और एचडी3 पर होगा।

महिला टूर्नामेंट :

चेन्नई के एम. चिदम्बरम स्टेडियम में बुधवार को ग्रुप-ए में दक्षिण अफ्रीका का मुकाबला आयरलैंड से होगा। यह मैच देर शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493