ईरान के फुटबाल मैच स्थल पर अभ्यास से भारतीय टीम को मनाही

तेहरान, 22 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय फुटबाल टीम का 2018 विश्व कप क्वालीफायर का मुकाबला यहां गुरुवार को अजादी स्टेडियम में ईरान से होगा। हालांकि, टीम को अपने प्रशिक्षण के लिए इस स्टेडियम के इस्तेमाल से मना कर दिया गया है।

भारतीय टीम को अपने मुकाबले से पहले दो अभ्यास सत्र में हिस्सा लेना है, लेकिन अजादी स्टेडियम में अभ्यास की अनुमति न मिलने से कोच स्टीफन कांस्टेटाइन निराश हैं।

वेबसाइट ‘डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट द-एआईएफएफ डॉट कॉम’ को दिए अपने बयान में स्टीफन ने कहा, “जब ईरान बेंगलुरु आया था, हमने उन्हें मैच स्थल में दो दिन के लिए खेलने की अनुमति दी थी और आपको उनसे भी इसी प्रतिक्रिया की उम्मीद होती है, लेकिन हमें यहां मैच स्थल के इस्तेमाल से मना कर दिया गया।”

स्टीफन ने आगे कहा, “यह समझने वाली बात है कि हमें भी दो दिनों के लिए मैच स्थल में अभ्यास करने की अनुमति मिलनी चाहिए थी, क्योंकि हमने भी ईरानी टीम को भारत में मैच स्थल में अभ्यास की अनुमति दी थी।”

भारतीय टीम सोमवार को ईरान की राजधानी में स्थित इमाम खुमैनी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पहुंची, जहां उनका काफी अच्छा स्वागत किया गया और उसके बाद वे होटल के लिए रवाना हुए।

इस बीच, गोलकीपर गुरप्रीत सिंह संधू भी टीम में शामिल हो गए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493