आधुनिक महिलाएं आत्मविश्वास से लबरेज : कंगना

नई दिल्ली, 22 मार्च (आईएएनएस)। बेबाक और साफगोई बयानों के लिए चर्चित बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत का मानना है कि आधुनिक महिलाएं समझदार, आत्मविश्वासी और अपनी पहचान की एक मजबूत भावना से लबरेज हैं।

कंगना ने एक कार्यक्रम में संवाददाताओं से कहा, “आधुनिक महिलाएं समझदार और स्वतंत्र हैं। उनके पास अपनी राय और खुद की पहचान की एक मजबूत भावना है। आज की महिलाओं को बखूबी मालूम है कि उन्हें खुद को कैसे अभिव्यक्त करना है।”

कंगना ने भारतीय सिने प्रेमियों को अपने बहुमुखी अभिनय कौशल और निर्भीक तथा अपरंपरागत भूमिकाओं से प्रभावित किया है। इसलिए उन्हें बॉलीवुड की ‘क्वीन’ कहा जाने लगा है।

कंगना परिधानों के एक नामी ब्रांड ‘मीलेंज बाइ लाइफस्टाइल’ के साथ जुड़ी हैं।

फैशन के बारे में कंगना का कहना है, “स्टाइल खुद को व्यक्त करने का एक रास्ता है। यह दूसरों को आपके व्यक्तित्व की जानकारी देता है। मेरी स्टाइल दूसरों को यह बताती है कि मैं कौन हूं। मैं अपने पहने हुए कपड़ों में आरामदायक और आत्मविश्वासी दिखना चाहती हूं।”

कंगना का मानना है कि परिवर्तन फैशन का अभिन्न अंग है।

कंगना विशाल भारद्वाज की अगली फिल्म ‘रंगून’ में नजर आएंगी, जिसमें सैफ अली खान और शाहिद कपूर भी मुख्य भूमिका में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493