पाकिस्तान में जहरीली शराब से 22 लोगों की मौत

इस्लामाबाद, 22 मार्च (आईएएनएस)। पाकिस्तान के हैदराबाद जिले में मंगलवार को जहरीली शराब पीने से दो महिलाओं समेत 22 लोगों की मौत हो गई।

पाकिस्तान की स्थानीय ‘जियो न्यूज’ चैनल ने अस्पताल के हवाले से लिखा, जहीरीली शराब पीने के बाद 36 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

लियाकत यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल के चिकित्सा अधीक्षक वाजिद मेमन ने कहा, “इनमें से तीन रोगियों की हालत गंभीर है, जबकि 11 को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।”

पाकिस्तान में मुसलमानों के लिए शराब का सेवन और बिक्री प्रतिबंधित है, लेकिन गैर मुसलमानों को लाइसेंस वाली दुकानों से शराबी खरीदने की अनुमित है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493