जर्मनी की 2006 विश्व कप दावेदारी की जांच होगी : फीफा

ज्यूरिख, 23 मार्च (आईएएनएस)। फुटबाल की विश्व नियामक संस्था फीफा की एथिक्स कमेटी के ‘इंवेस्टीगेट्री चैम्बर’ ने जर्मनी द्वारा 2006 विश्व कप की दावेदारी से संबंधित मामले और जर्मन फुटबाल संघ (डीएफबी) के छह अधिकारियों की सुनवाई शुरू कर दी है।

फीफा ने अपने एक बयान में यह जानकारी दी।

रूस की समाचार एजेंसी तास की रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार को एक बयान में कहा गया, “डीएफबी द्वारा कमीशन ‘फ्रेशफील्ड’ रिपोर्ट की जांच के बाद, ‘इंवेस्टीगेट्री चैम्बर’ ने 2006 फीफा विश्व कप के मेजबान की चयनप्रक्रिया और इससे संबंधित वित्त पोषण के संबंध में प्रत्येक के खिला्रफ सुनवाई शुरू करने का फैसला लिया।”

पिछले बुधवार को फीफा ने कई दस्तावेजों को सार्वजनिक किया था, जिसमें आधिकारिक तौर पर 1998 और 2010 के विश्व कप के लिए मेजबान देशों के चुनाव के दौरान रिश्वतखोरी के तथ्यों को स्वीकार किया गया।

फीफा ने घोषणा करते हुए कहा है कि उसने अमेरिका के अधिकारियों के साथ सभी दस्तावेजों को प्रस्तुत कर दिया है, जिसमें कई लाख डॉलर का घोटाले का दावा है। इस धन को कथित तौर पर 41 संगठनों के भ्रष्ट अधिकारियों और अन्य फुटबाल अधिकारियों द्वारा जेबों में भर लिया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493