विद्या बालन हैं ‘खान’ टैग की हकदारः विवेक ओबेराय

vidya-balanमुंबई। बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेराय का मानना है कि विद्या बालन इंडस्ट्री में विद्या बालन खान टैग की हकदार है। विवेक विद्या बालन से बेहद प्रभावित हैं। उनका मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री में विद्या ने बड़ी सफलता हासिल की है और उन्हें विद्या बालन खान टैग से नवाजा जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि विद्या बालन एक शानदार अभिनेत्री है और उन्होंने जो रास्ता अपनाया हैं मै उसका आदर करता हूं। विवेक ओबेराय ने कहा कि विद्या बालन ने इंडस्ट्री में जो शोहरत और सफलता हासिल की है उसे देखकर ऐसा लगता है कि उन्हें विद्या बालन खान टैग से संबोधित किया जाना चाहिये। विद्या बालन को लोग पसंद करते हैं और उन्होंने खुद को साबित किया है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493