बीजिंग, 23 मार्च (आईएएनएस)। बेल्जियम के प्रधानमंत्री चार्ल्स माइकल ने देश की आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए चीन की अपनी यात्रा रद्द कर दी है। चीन के विदेश मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने कहा, “चीन इस यात्रा के रद्द होने के प्रति अपनी समझ व्यक्त करता है और वह बेल्जियम के साथ संपर्क में रहेगा।”
बेल्जियम की राजधानी में मंगलवार को हुए आतंकवादी हमलों में कम से कम 34 लोग मारे गए।
माइकल की चीन की आधिकारिक यात्रा पर जाने की योजना थी, जहां मार्च के आखिर में वे बोआओ फोरम फॉर एशिया के वार्षिक सम्मेलन में शिरकत करने वाले थे।
dharmpath.com dharmpath