भारतीय क्रिकेट टीम के समर्थन में आई हॉकी टीम

बेंगलुरु, 23 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय हॉकी टीम को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में बुधवार को टी-20 विश्व कप में भारत और बांग्लादेश के मुकाबले के दौरान देश की क्रिकेट टीम का समर्थन करते देखा गया।

हॉकी टीम के डिफेंडर रुपिंदर पाल ने एक फोटो ट्वीट करते हुए लिखा, “भारतीय टीम को शुभकामनाएं। बेंगलुरु में मैच को देखना काफी अच्छा लग रहा है।”

इस फोटो में रुपिंदर पाल के साथ जसजीत सिंह कुल्लर, मनदीप सिंह, कप्तान सरदार सिंह, देविंदर वाल्मिकी, मुख्य कोच रोएलांट ऑल्टमैंस और सहायक कोच तुषार खांडेकर शामिल हैं।

हॉकी टीम को मलेशिया के इपोह में छह से 16 अप्रैल तक होने वाले सुल्तान अजलान शाह कप में हिस्सा लेना है और इसी के लिए वह बेंगलुरू में अभ्यासरत है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493