केवल हिंदुत्व से सुधरेंगे देश के हालातः मोहन भागवत

Mohan Bhagwatराष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को बीजेपी में राष्ट्रीय भूमिका दिए जाने का समर्थन करते हुए कहा कि हिंदुत्व ही केवल वह रास्ता है जिससे देश में परिवर्तन लाया जा सकता है.

मोदी का कद बढ़ाए जाने का विरोध कर रहे बीजेपी नेता लालकृष्ण आडवाणी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम लिए बिना उन्होंने कहा, ‘कोई पसंद करे या नहीं करे, हिंदुत्व ही केवल वह मार्ग है जो देश में परिवर्तन लाएगा. इसी में देश का सम्मान निहित है.’ भागवत ने कहा, ‘हमने नेता और एजेंडा बदल कर देख लिया, कुछ काम नहीं आया. राजनीति के द्वारा भारत को महाशक्ति नहीं बनाया जा सकता है, ऐसा केवल हिंदुत्व से किया जा सकता है.’

संघ प्रमुख ने देश के वर्तमान हालात पर चिंता जताते हुए कहा कि सीमाएं सुरक्षित नहीं हैं और देश के अंदर भी खतरा मंडरा रहा है. ‘चीन हमारी सीमा में घुस आया और हम उसे सबक सिखाने का साहस नहीं कर पाए. तिब्बत पर कब्जा जमाने के बाद वह भारतीय राज्यों पर भी अपना हक जताने का साहस करता है और अपनी शर्तों पर सीमा छोड़ता है. पाकिस्तान में सरबजीत सिंह की हत्या कर दी गई.’

नक्सली समस्या का जिक्र करते हुए संघ प्रमुख ने कहा कि माओवादी बंदूक के बल पर सत्ता हासिल करने की सोच रहे हैं. उन्होंने कहा कि ऐसे लोग बोली की नहीं, गोली की भाषा समझते हैं और उनसे उसी भाषा में बात होनी चाहिए.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493