टी-20 विश्व कप में शनिवार के मुकाबले

नई दिल्ली, 25 मार्च (आईएएनएस)। टी-20 विश्व कप में शनिवार को खेले जाने वाले महिला और पुरुष टूर्नामेंट के मुकाबले इस प्रकार हैं :

पुरुष टूर्नामेंट :

कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में शनिवार को ग्रुप-2 में बांग्लादेश का मुकाबला तीन बजे न्यूजीलैंड से होगा। वहीं, दूसरी ओर इसी दिन ग्रुप-1 के मुकाबले में दिल्ली के कोटला मैदान में शाम 7.30 बजे इंग्लैंड और श्रीलंका आमने-सामने होंगे।

इन मैचों का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स 1, 2, 3, एचडी1 और एचडी3 पर होगा।

महिला टूर्नामेंट :

दिल्ली के कोटला मैदान में शनिवार को ग्रुप-ए के मुकाबले में 3.30 बजे आस्ट्रेलिया और आयरलैंड आमने-सामने होगा। वहीं, दूसरी ओर बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में ग्रुप-ए में 7.30 बजे न्यूजीलैंड का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से होगा।

इस मैच का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स 2 और एचडी 2 पर होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493