जॉन अब्राहम के साथ एक्शन फिल्म करना चाहती हैं हुमा कुरैशी

मुंबई, 25 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेत्री हुमा कुरैशी, जॉन अब्राहम के साथ मारधाड़ वाली फिल्म करना चाहती हैं।

मुंबई, 25 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेत्री हुमा कुरैशी, जॉन अब्राहम के साथ मारधाड़ वाली फिल्म करना चाहती हैं।

अभिनेत्री हुमा ने फिल्म ‘रॉकी हैंडसम’ की स्क्रीनिंग के दौरान कहा,” मैं जॉन के साथ एक्शन कॉमेडी या एक्शन फिल्म करना पसंद करूंगी।”

अभिनेत्री ने कहा कि वह जॉन अब्राहम की बहुत बड़ी प्रशंसक हैं और वह अपने पसंदीदा सितारे को फिल्म ‘रॉकी हैंडसम’ में उनके एक्शन अवतार में देखने को बेताब हैं।

हुमा कुरैशी ने कहा, “जॉन अब्राह्म की फैन होने के नाते मुझे ‘रॉकी हैंडसम’ से बड़ी उम्मीदें हैं। मैं उनकी एक्शन अवतार में वापसी का इंतजार नहीं कर सकती। मुझे फिल्म का ट्रेलर पसंद आया और यकीन है कि फिल्म अत्यधिक मारधाड़ वाले दृश्यों से भरपूर होगी। बॉलीवुड में जॉन सर्वश्रेष्ठ एक्शन हीरो हैं।”

हुमा ने अमेरिकन सुपरनेचुरल साइकोलॉजिकल हॉरर फिल्म ‘ओक्यूलस’ की हिंदी रीमेक और गुरिंदर चड्ढा की ‘वायसरायज हाउस’ की शूटिंग पूरी की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493