तेहरान, 25 मार्च (आईएएनएस)। भारत को यहां गुरुवार को अजादी स्टेडियम में 2018 विश्व कप क्वालीफायर में हुए मुकाबल में ईरान से 0-4 से हार का सामना करना पड़ा।
लीग सूची में ग्रुप-डी में ईरान 17 अंकों के साथ शीर्ष पर है। वहीं, भारत तीन अंकों के साथ पांच टीमों के समूह में आखिरी स्थान पर है।
भारत का आखिरी मुकाबला 29 मार्च को कोच्चि में तुर्कमेनिस्तान के साथ होगा।
ईरान के खिलाफ हुए मुकाबले में भारतीय टीम में सुनील छेत्री के शामिल न होने का असर साफ नजर आ रहा था।
भारत को 2018 विश्व कप में जगह बनाने के लिए तुर्कमेनिस्तान को हराना होगा और ग्रुप-डी में शामिल अन्य टीमों के परिणामों पर आधारित रहना होगा।
dharmpath.com dharmpath