ला पाज, 25 मार्च (आईएएनएस)। कोलंबिया ने 2018 विश्व कप के क्वालीफाइंग मुकाबले में यहां बोलीविया को 3-2 से हरा दिया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, गुरुवार को हुआ मुकाबला काफी रोमांचक था। दोनों टीमों ने एक समय पर 2-2 से बराबरी कर ली थी, लेकिन कोलंबिया ने मिलफील्डर एडवर्ड काडरेना के गोल की बदौलत जीत हासिल की।
कोलंबिया अब तक खेले गए पांच मुकाबलों में केवल दो में ही जीत हासिल की है।
बोलीविया का मुकाबला 30 मार्च को है और कोलंबिया अगले मुकाबले में इक्वाडोर से भिड़ेगा।
dharmpath.com dharmpath