होठों को पढ़ने की नई तकनीक विकसित

लंदन, 25 मार्च (आईएएनएस)। वैज्ञानिकों ने एक ऐसी तकनीक विकसित की है जिससे होठों के संचालन से बोली गई बात का पता लगाया जा सकता है।

पूर्वी अंगलिया विश्वविद्यालय (यूईए) के वैज्ञानिकों ने यह तकनीक विकसित की है। यह तकनीक मूक और बधिरों के साथ संवाद करने में काफी काम की साबित हो सकती है। खासतौर से तब जब उनके साथ कोई अपराध हुआ हो तो वे इसकी मदद से पूरा ब्योरा बता सकेंगे।

यह विजुअल स्पीट तकनीक डॉ. हेलेन एल. बेयर और प्रोफेसर रिचर्ड हार्वे ने मिलकर विकसित किया है। यह वहां भी प्रभावी है जहां आवाज साफ सुनाई नहीं दे रही हो। वहां यह बड़ी आसानी से पता लगा सकता है कि लोग क्या कह रहे हैं।

यह तकनीक सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण में भी काफी उपयोगी साबित हो सकती है।

डॉ बेयर बताते हैं, “हम अभी भी विजुअल स्पीच को समझने की प्रक्रिया में हैं। हालांकि यह तकनीक अभी सौ फीसदी कारगर नहीं है। लेकिन यह काफी काम का है।”

यह शोध एकोस्क्सि, स्पीच और सिग्लन प्रोसेसिंग के बारे में शंधाई में शुक्रवार को हुए अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में प्रस्तुत किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493