अल-मयादीन टीवी की रिपोर्ट के अनुसार, आतंकवादी पालमायरा के प्राचीन किले को छोड़कर मध्य प्रांत होम के पूर्वी इलाके में अल-अमीरियेह जिले की ओर चले गए।
सीरियाई सेना ने आईएस के साथ भीषण झड़प के बाद ऐतिहासिक शहर पालमायरा के एक किले पर पुन: नियंत्रण कर लिया।
सरकारी समाचार एजेंसी सना के अनुसार, एक सैन्य सूत्र ने कहा कि सैन्य बलों ने भीषण झड़प के बाद ऐतिहासिक शहर पालमायरा के एक किले पर फिर से कब्जा कर लिया है। बीते साल मई में आईएस ने इस शहर पर कब्जा कर लिया था और इस किले पर अपना झंडा फहरा दिया था।
इस बीच, अल-मयादीन टेलीविजन ने कहा कि आईएस के आतंकवादी शुक्रवार को ऐतिहासिक पालमायरा के इस किले से पीछे हट गए। सीरियाई सेना के साथ व्यापक स्तर पर हुई झड़प के बाद उन्हें सीरिया के दूसरे बड़े शहर से पीछे हटने पर मजबूर होना पड़ा है।
सीरियाई सेना ने शहर में प्रवेश के लिए पालमायरा की पहाड़ियों और किलों के बीच सघन तलाशी अभियान चलाया। सेना ने पालमायरा और होम प्रांत के करयातेन शहर के बीच आईएस के आपूर्ति माध्यम को भी काट दिया है। सीरिया की सेना को रूसी वायुसेना के विमान हवाई कवर दिए हुए हैं।
आईएस ने पिछले साल पालमायरा पर कब्जा किया था। इस प्राचीन शहर में सांस्कृतिक ध्वांसावशेष बड़ी संख्या में हैं। यह शहर प्राचीन विश्व का महत्वपूर्ण सांस्कृतिक केंद्र था।
dharmpath.com dharmpath