टी विश्व कप : बांग्लादेश के सामने 146 रनों का लक्ष्य (लीड-1)

कोलकाता, 26 मार्च (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड ने ईडन गार्डन्स स्टेडियम में शनिवार को जारी आईसीसी टी-20 विश्व कप के सुपर-10 दौर के ग्रुप-2 मुकाबले में बांग्लादेश के सामने रनों का लक्ष्य रखा है।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कीवी टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट पर 145 रन बनाए। कप्तान केन विलियमसन ने 42 रन बनाए जबकि कोलिन मुनरो ने 35 तथा रॉस टेलर ने 28 रन जोड़े।

मार्टिन गुपटिल को आराम दिया गया और उनका स्थान लेने आए हेनरी निकहोल्स (7) कुछ खास नहीं कर सके और इसी तरह कोरी एंडरसन (0) तथा ग्रांट इलियट (9)) भी सस्ते में विदा हुए।

ल्यूक रोंची नौ रनों पर नाबाद लौटे जबकि मिशेल सैंटनर (3) तथा नेथन मैक्लम (0) खाता नहीं खोल सके। मिशेल मैक्कलेनाघन छह रनों पर नाबाद लौटे।

निकहोल्स और विलिमसन ने पहले विकेट के लिए 25 रन जोड़े जबकि विलियमसन ओर मुनरो ने दूसरे विकेट के लिए 32 तथा मुनरो तथा टेलर ने तीसरे विकेट के लिए 42 रनों की साजेदारी की।

बांग्लादेश की ओर से तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान ने 22 रन देकर पांच विकेट लिए। यह टी-20 मैचों में किसी भी बांग्लादेशी खिलाड़ी का श्रेष्ठ प्रदर्शन है।

अल अमीन हुसैन को भी दो सफलता मिली।

ग्रुप स्तर पर न्यूजीलैंड ने अपने अब तक के सभी तीन मैच जीते हैं और वह पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुका है। दूसरी ओर, बांग्लादेश टीम तीन मैच हाकर पहली ही सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो चुकी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493