‘रईस’ का हिस्सा सनी लियोन!

मुंबई, 26 मार्च (आईएएनएस)। ऐसी चर्चा है कि अभिनेत्री सनी लियोन, शाहरुख खान अभिनीत फिल्म ‘रईस’ का हिस्सा हो सकती हैं।

‘रईस’ के निर्माता रितेश सिद्धवानी ने एक ट्वीट के जरिये बताया कि पूर्व पॉर्न स्टार सनी लियोन, राहुल ढोलकिया की आगामी फिल्म का हिस्सा हैं।

उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “तो हमारे पास लैला सनी लियोन हैं। शाहरुख खान और ‘बनिया का दिमाग’ राहुल ढोलकिया ‘रईस’ में..क्या आपको हैरानी हो रही है कि आगे क्या होना है?”

इसके बाद सनी ने ट्वीट कर कहा, “फिल्म के सेट पर पहली बार। खुद को चिकोटियां काटती रही कि मैं सपना देख रही हूं या यह सच है। पहला दिन बेहतरीन! राहुल ढोलकिया, रितेश ढोलकिया और शाहरुख खान।”

‘रईस’ फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दिकी और पाकिस्तान की प्रतिभाशाली अभिनेत्री माहिरा खान भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493