मैत्रीपूर्ण फुटबाल मुकाबले में यूक्रेन से हारा साइप्रस

कीव, 26 मार्च (आईएएनएस)। यूक्रेन के शहर ओदेसा के केर्नोमोरेट्स स्टेडियम में हुए अंतर्राष्ट्रीय मैत्रीपूर्ण मुकाबले में यूक्रेन के साइप्रस को 1-0 से मात दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, गुरुवार रात हुआ मुकाबला यूरो 2016 (यूरोपियन फुटबाल चैम्पियमशिप) के लिए एक अभ्यास मात्र था।

यूरो-2016 का आयोजन 10 जून से 10 जुलाई तक फ्रांस में होगा।

यूक्रेन और साइप्रस के बीच का मुकाबला मैत्रीपूर्ण होने के बावजूद भी रोचक था।

मुकाबले के पहले चरण में दोनों टीमों के बीच आक्रामकता साफ देखी गई। 49वें मिनट में टारस स्टेपपानेको ने साइप्रस के खिलाफ पहला गोल दागते हुए बढ़त बनाई।

इसके बाद साइप्रस ने भी गोल दागने की पूरी कोशिश की, लेकिन पिएरोस सोटिरियो दो बार प्रयास करने के बावजूद भी गोल दागने में असफल रहे और यूक्रेन ने जीत हासिल कर ली।

यूक्रेन 28 मार्च को एक अन्य अंतर्राष्ट्रीय मैत्रीपूर्ण मुकाबले में ओलम्पिक स्टेडियम में वेल्स से भिड़ेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493