बार्सिलोना, 26 मार्च (आईएएनएस)। बार्सिलोना क्लब के अध्यक्ष जोसेप मारिया बाटरेमेउ ने शनिवार को यहां कैम्प नोउ स्टेडियम में अपने क्लब के दिवंगत व दिग्गज खिलाड़ी जोहान क्रूफ को श्रद्धांजलि देते हुए एक स्मारक का उद्धघाटन किया।
कैंसर से पीड़ित 68 वर्षीय क्रूफ ने बार्सिलोना में स्थित अपने निवास में गुरुवार को अंतिम सांस ली।
समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, इस स्मारक के रूप में बनाई गई क्रूफ की एक बड़ी सी फोटो में लिखा हुआ था ‘धन्यवाद जोहान (ग्रेसीस जोहान)’। इसका उद्धघाटन करते हुए जोसेप ने कहा कि क्रूफ की प्रेरणा के बिना बार्सिलोना क्लब का अस्तित्व कुछ नहीं था।
क्लब के अध्यक्ष ने आगे कहा, “बार्सिलोना और उसके प्रशंसकों के लिए यह दिन काफी दुखद हैं। क्रूफ के परिजनों के साथ हुए अनुबंध के अनुसार, यह स्मारक मंगलवार तक खुला रहेगा।”
जोसेप ने कहा कि वर्तमान में बार्सिलोना जिस स्थान पर है, क्रूफ के बिना वह हासिल करना नामुमकिन था।
बार्सिलोना के अध्यक्ष ने यह भी स्वीकारा कि एक पीढ़ी के लिए क्रूफ गुरु समान थे।
dharmpath.com dharmpath