अमेरिका का नैसनिक बेड़ा श्रीलंका पहुंचा

कोलंबो स्थित अमेरिकी दूतावास की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि अक्टूबर 2011 के बाद यह अमेरिकी नौसेना के पोत का पहला दौरा है।

दोनों देशों के बीच इसके लिए सहमति पिछले महीने वाशिंगटन डी.सी में हुई ‘पार्टनरशिप डायलॉग’ में बनी। इसमें दोनों देशों ने समुद्र में लूट की घटनाओं को देखते हुए हिंद महासागर में समुद्री सुरक्षा मजबूत करने पर सहमति जताई। साथ ही मानवीय सहायता उपलब्ध कराने और क्षेत्र में मुक्त एवं सुरक्षित नौवहन सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।

श्रीलंका में अमेरिकी राजदूत अतुल केशप ने कहा, “अमेरिका और श्रीलंका के बीच मजबूत संबंध से स्थिरता, सुरक्षा, समृद्धि लाने में मदद मिलेगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493