क्रेमलिन के प्रवक्ता दमित्रि पेस्कोव ने शनिवार को कहा, “मुझे लगता है कि रूस, अमेरिका संबंधों ने प्रगति की है। यदि हम इसकी एक साल पहले के माहौल से तुलना करें तो अब दोनों देश आपस में संवाद के पक्षधर हैं।”
पेस्कोव ने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि अमेरिका का रुख निकट भविष्य में रूस को लेकर बदलेगा।
अमेरिका के विदेश मंत्री जॉन केरी इस सप्ताह रूस के दो दिवसीय दौरे पर थे। उन्होंने इस यात्रा के दौरान रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और विदेश मंत्री सर्गेइ लावरोव से चर्चा की। दोनों पक्षों की ओर से सीरिया संकट पर सहमति बनी।
केरी ने दोहराया कि मिंस्क समझौते के पूर्ण क्रियान्वयन के बाद ही रूस पर लगे प्रतिबंध हटाए जाएंगे।
dharmpath.com dharmpath