चेन्नई, 27 मार्च (आईएएनएस)। अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ (एआईबीईए) ने सोमवार को प्रस्तावित हड़ताल पर स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि सिर्फ आईडीबीआई बैंक कर्मचारियों की ही सोमवार को हड़ताल है।
एआईबीईए के महासचिव सी.एच.वेंकटाचल्लम ने रविवार को आईएएनएस को बताया, “लोगों में मन में कुछ भ्रम हैं। हम यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि यह हड़ताल सिर्फ आईडीबीआई बैंक के कर्मचारियों की ही होगी।”
उन्होंने कहा कि हड़ताल का आह्वान आईडीबीआई अधिकारियों और कर्मचारियों के यूनाइटेड फोरम ने किया है, जिसमें अखिल भारतीय आईडीबीआई कर्मचारी संघ और अखिल भारतीय आईडीबीआई अधिकारी संघ भी शामिल है। वे बैंक में केंद्र सरकार की हिस्सेदारी घटाकर 50 प्रतिशत से भी कम करने के खिलाफ हैं।
dharmpath.com dharmpath