एड शीरन के साथ गाना चाहते हैं रोनन कीटिंग

लॉस एंजेलिस, 27 मार्च (आईएएनएस)। गायक रोनन कीटिंग ‘थिंकिंग आउट लाउड’ के गायक एड शीरन के साथ गीत गाना चाहते हैं।

वेबसाइट ‘फीमेल फस्र्ट डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के मुताबिक, कीटिंग पिछले साल स्टॉर्म यूयेकट्रिट्ज के साथ अपने विवाह के मौके पर शीरन की प्रस्तुति से बेहद उत्साहित थे। पार्टी में कीटिंग के साथ सुर-ताल मिलाने के बाद अब वह उनके साथ व्यावसायिक तौर पर कुछ करना चाहते हैं।

कीटिंग ने पत्रिका ‘बैंग’ को बताया, “शायद हम कभी साथ मिलकर कोई गाना गा सकें। विवाह की रात मंच पर हम सब ने साथ मिलकर गाया। वह बेहद शानदार अनुभव था। जब हम मंच पर थे, तब माहौल बेहद शानदार था।”

संगीत उद्योग में अपने लंबे अनुभव के बावजूद कीटिंग को लगता है कि वह शीरन से काफी कुछ सीख सकते हैं।

कीटिंग ने कहा, “वह एक उत्कृष्ट कलाकार हैं। 22 सालों के अनुभव के बाद आपको लगता हैं कि आप सब कुछ जानते हैं और फिर एड जैसी प्रतिभा सामने आती है और वेम्बले स्टेडियम में केवल एक गिटार और कुछ फुट पेडल्स के साथ तीन रातें शानदार कार्यक्रम पेश करते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493