पल्मायरा में आईएस को शिकस्त, सीरियाई सेना ने कब्जा जमाया (लीड-1)

दमिश्क, 27 मार्च (आईएएनएस)। सीरियाई सेना ने मध्य सीरिया के प्राचीन ऐतिहासिक शहर पल्मायरा पर पूर्ण रूप से कब्जा कर लिया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, सेना ने आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के साथ कई दिनों के संघर्ष के बाद शहर को एक बार फिर अपने कब्जे में ले लिया।

सीरियाई सेना और इसके संबद्ध लड़ाकों ने पल्मायरा में आईएस के आखिरी ठिकाने को भी ध्वस्त कर दिया और अब वह शहर में विस्फोटकों को तलाशी अभियान में लगी हुई है।

एक सैन्य सूत्र ने कहा कि सीरियाई सेना के भारी हमले और बमबारी के बीच आईएस ने शहर से पीछे हटना शुरू कर दिया है।

सूत्र ने पहचान उजागर नहीं करने की शर्त पर बताया कि आईएस के लड़ाके होम्स के सुखेनाह शहर से पीछे हट गए हैं।

उन्होंने बताया कि पल्मायरा में विस्फोटक लगे हुए हैं और बम निरोधक दस्तों ने विस्फोटकों को निरस्त करना शुरू कर दिया है।

पल्मायरा में हाल ही में हुए संघर्षो में आईएस के 400 से अधिक आतंकवादी मारे गए हैं। इस संबंध में रविवार को एक जांच समिति की रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने लंदन स्थित मानवाधिकार संगठन सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स के हवाले से बताया कि पल्मायरा पर कब्जा जमाने के लिए तीन सप्ताह तक चले सैन्य अभियान के दौरान सीरियाई सेना ने 400 से अधिक आईएस लड़ाकों को मार गिराया है। सीरियाई सेना के 180 जवान मारे गए हैं। सीरिया सेना को इस अभियान में रूस और शिया लड़ाकों का समर्थन प्राप्त है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493