मुंबई, 27 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेता अली फजल का मानना है कि दुर्भाग्य से उन्हें एक गंभीर अभिनेता का तमगा दे दिया गया है। फजल का कहना है कि वह हास्य किरदार भी निभाना चाहते हैं।
अली ‘फुकरे’, ‘बॉबी जासूस’ और ‘खामोशियां’ के बाद अब रोमांटिक हास्य फिल्म ‘हैप्पी भाग जाएगी’ में नजर आएंगे।
हास्य किरदार निभाने के बारे में पूछे जाने पर फजल ने आईएएनएस को बताया, “मुझे हास्य पसंद है। यह मेरी पसंदीदा शैली है। मुझे लगता है कि दुर्भाग्य से मुझे गंभीर अभिनेता माना जाने लगा है, लेकिन मुझे हास्य पसंद है। आखिरकार, यह बॉलीवुड का अभिन्न अंग है।”
‘हैप्पी भाग जाएगी’ में अभय देओल, जिमी शेरगिल और डायना पेंटी भी शामिल हैं।
अली ने अपनी आगामी फिल्म को ‘पंजाब पर आधारित एक बेहद अच्छी रोमांटिक हास्य फिल्म बताया है’, जिसमें मिट्टी की खुशबू है।
मुद्दसर अजीज निर्देशित और आनंद एल. राय निर्मित फिल्म के बारे में अली ने कहा कि वह ‘फिल्म में हास्य दृश्य करने और जिमी जैसे महान अभिनेताओं के साथ काम करने को लेकर बेहद उत्साहित हैं।’
dharmpath.com dharmpath