ज्यूरिख, 27 मार्च (आईएएनएस)। फीफा के अध्यक्ष गियानी इन्फेंटिनो ने कहा कि इराक के इस्कानदारियाह शहर के फुटबाल स्टेडियम में हुए आत्मघाती बम हमले से वह काफी हैरान और निराश हैं।
दक्षिणी बगदाद में स्थित शहर के स्टेडियम में हुए बम धमाके में 30 लोगों की मौत हो गई और 95 लोग घायल हो गए।
समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, फीफा की वेबसाइट पर जारी एक बयान के अनुसार, गियानी ने पीड़ितों के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना जाहिर की है।
फुटबाल ने पूरे विश्व के लोगों को जोड़े रखा है। इस बात पर जोर देते हुए गियानी ने कहा, “यह काफी दुखद खबर है कि मैच का आनंद लेने जा रहे लोग हिंसा का शिकार हो गए।”
इराक पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि आत्मघाती हमलावर ने भीड़ को चीरते हुए स्टेडियम के अंदर प्रवेश किया, जहां एक स्थानीय मुकाबला खेला जा रहा था।
इस्लामिक स्टेट (आईएस) आतंकवादी संगठन के एक समूह ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।
dharmpath.com dharmpath