अल्जीयर्स, 28 मार्च (आईएएनएस)। अल्जीरिया के दक्षिणी क्षेत्र रेगाने में रविवार शाम सेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने से 12 सैनिकों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।
देश के रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी बयान के मुताबिक, “अल्जीरिया वायुसेना का एमआई-171 हेलीकॉप्टर रविवार 27 मार्च को छह बजे तकनीकी खराबी की वजह से अदरार प्रांत के रेगाने में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।”
बयान के मुताबिक, घटना के कारणों की जांच की जा रह रही है।
गौरतलब है कि अल्जीरिया में 1962 के बाद से 15 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं।
dharmpath.com dharmpath