मैडोना को 25 वर्षीया मॉडल से प्रेम?

लंदन, 28 मार्च (आईएएनएस)। मशहूर पॉप स्टार मैडोना इन दिनों 25 वर्षीय मॉडल के प्यार में डूबी बताई जा रही हैं। कहा जा रहा है कि उन्हें उसकी संगत में बहुत सुकून मिल रहा है।

मैडोना इस वक्त पूर्व पति गाई रिची से बेटे रोक्को की कस्टडी पाने के लिए अदालत के चक्कर काट रही हैं।

वेबसाइट ‘मिरर डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के अनुसार, मैडोना (57) इस मुश्किल भरे समय में मॉडल अबूबाकर सौमाहोरो के साथ काफी वक्त बिता रही हैं। अबूबाकर हैरोड्स में एक शॉप असिस्टेंट हैं।

मैडोना के दोस्तों का कहना है कि दोनों की मुलाकात पिछले साल नवंबर में एक पार्टी में एक साझा दोस्त ने कराई थी। इस मुलाकात के चंद सप्ताह बाद ही अबूबाकर यहां मैडोना से उनके घर मिलने आए थे।

अबूबाकर आइवरी कोस्ट के रहने वाले हैं और दोस्तों के बीच ब्रुकलिन नाम से जाने जाते हैं। बताया गया कि मैडोना के रिबेल हार्ट टूर के दौरान वह दक्षिण अमेरिका में उनके साथ ही थे।

मैडोनो के प्रवक्ता ने हालांकि उनके इस नए रिश्ते के बारे में कोई भी बयान देने से इनकार कर दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493