अफगानिस्तान की संसद पर रॉकेट हमला

काबुल, 28 मार्च (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के संसद भवन के पास सोमवार को रॉकेट से हमला किया गया।

‘खमा प्रेस’ की रिपोर्ट के अनुसार, यह विस्फोट उस समय हुआ, जब वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी एक बैठक के लिए संसद भवन की ओर जा रहे थे।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, एक सुरक्षा सूत्र ने बताया, “नवीन संसद भवन के पास करीब तीन रॉकेट सुबह 10.15 बजे गिरे। एक रॉकेट इमारत के परिसर में गिरा, जिससे वहां धुआं फैल गया।”

सुरक्षा सूत्र ने कहा, “हम अभी हताहतों की संख्या के बारे में जानकारी नहीं दे सकते, लेकिन शुरुआती जांच के अनुसार इस हमले में किसी के भी घायल होने की सूचना नहीं है।”

सूत्र ने आगे कहा कि इस हमले के संदर्भ में जांच के बाद ही कोई विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

जिस वक्त हमला हुआ, संसद के निचले सदन वोलेसी जिरगा के सदस्य एक बैठक कर रहे थे।

फिलहाल किसी ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493