तिब्बत क्षेत्रीय सरकार के अध्यक्ष ने अपने भाषण में कहा कि अलगाववादी गतिविधियों का सफाया कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा, “चीन को बांटने की कोशिश नाकाम कर दी जाएगी।”
चीन ने तिब्बत में बंधुआ मजदूरी मुक्ति दिवस की घोषणा 28 मार्च, 2009 को की थी, क्योंकि उस समय यहां की 90 फीसदी आबादी यानी 10 लाख लोगों को जमींदारी प्रथा से मुक्ति दिलाई गई थी।
तिब्बत में 23 वर्षो बाद दो अंकों में वृद्धि दर देखने को मिल रही है। साल 2015 में तिब्बत का सकल घरेलू उत्पाद 100 अरब युआन (15 अरब डॉलर) रहा। यहां के ग्रामीणों की प्रति व्यक्ति आय में पिछले साल से 8,244 युआन की वृद्धि हुई है जो कि 2010 के मुकाबले दोगुना है। इस क्षेत्र में शहरी और ग्रामीण निवासियों के लिए 15 साल तक मुफ्त शिक्षा और मुफ्त स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध है।
dharmpath.com dharmpath