बॉलीवुड का हिस्सा बनने का यह सबसे सही समय : आतिया शेट्टी

नई दिल्ली, 28 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेत्री अतिया शेट्टी का मानना है कि यह समय बॉलीवुड का हिस्सा बनने के लिए काफी अच्छा है। आज महिलाओं के लिए सार्थक भूमिकाएं लिखी जा रही हैं।

अतिया ने कहा कि लड़कियां न केवल बडऱ्े पर्दे पर, बल्कि पर्दे के इतर भी उपलब्धियां हासिल कर रही हैं।

सलमान खान के प्रोडक्शन में बनी फिल्म ‘हीरो’ से बॉलीवुड में कदम रखने वाली अतिया से जब महिलाओं के लिए भावपूर्ण भूमिकाओं की कमी के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, “नहीं, मुझे लगता है कि चीजें बदल रही हैं।”

अतिया ने आईएएनएस से कहा, “सोनम कपूर, आलिया भट्ट, अनुष्का शर्मा, विद्या बालन और दीपिका पादुकोण जैसी अभिनेत्रियों ने इस बदलाव को संभव बनाया है। मुझे लगता है कि इस वक्त बॉलीवुड का हिस्सा बनना काफी अच्छा है क्योंकि आज महिलाओं के लिए भूमिकाएं हैं।”

सुनील शेट्टी की बेटी अतिया ने कहा कि कैमरे के पीछे काम कर रही महिलाओं की संख्या में बढ़ोतरी भी सराहनीय है।

उन्होने कहा, “हमारे पास जोया अख्तर हैं। कई अन्य प्रतिभाशाली महिलाएं हैं। मुझे नहीं लगता कि अब ऐसी कोई कमी है।”

अतिया से उनकी अगली फिल्म के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि वह जल्द ही किसी फिल्म में काम करने वाली हैं और इसके बारे में वह जानकारी देंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493