विश्लेषकों का मानना है कि इससे भ्रष्टाचार रोकने और इससे निपटने की क्षमताओं में सुधार होगा।
चीन के केंद्रीय सैन्य आयोग (सीएमसी) ने पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) और पीपुल्स सशस्त्र पुलिस बल को दी जा रही सभी सवैतनिक सेवाएं बंद करने की घोषणा की है।
घोषणा के मुताबिक, सीएमसी ने तीन वर्षो के भीतर सभी तरह की सवैतनिक सेवाएं पूरी तरह से बंद करने की योजना बनाई है।
इस घोषणा में कहा गया है कि सभी सैन्य इकाइयों को नई परियोजनाओं को बंद करना चाहिए और जिन ठेकों की अवधि समाप्त हो चुकी हैं, उनका दोबारा नवीनीकरण नहीं करना चाहिए।
चीनी बल 1980 के दशक से ही अपर्याप्त सैन्य खचरें की पूर्ति के लिए कारोबारी गतिविधियों में संलग्न है।
dharmpath.com dharmpath