कासिलास ने दिए अंतर्राष्ट्रीय फुटबाल से संन्यास के संकेत

मेड्रिड, 28 मार्च (आईएएनएस)। स्पेन की फुटबाल टीम के गोलकीपर इकर कासिलास ने अतंर्राष्ट्रीय फुटबाल से संन्यास के संकेत दिए हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, पुर्तगाल के फुटबाल क्लब पोर्ट के लिए खेलने वाले कासिलास ने रविवार को रोमानिया के खिलाफ अपना 166वां मैच खेला था। यह मैत्री मैच ड्रॉ रहा।

इस मैच के साथ ही वह यूरोप के सबसे ज्यादा अंतर्राष्ट्रीयमैच खेलने वाले फुटबाल खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले यह रिकार्ड लातविया के विटालिजिस अस्ताजेव्स के नाम था।

मैच के बाद कासिलास ने अपने समर्थकों से ट्विटर के जरिए बातचीत की। उन्होंने एक समर्थक के पूछे गए सवाल कि क्या आपको लगता है कि आपके संन्यास का समय आ गया है, के जवाब में कहा, “यह समय काफी करीब आता जा रहा है। यह करीब ही है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493