चीन : मसेराती 20842 कारें वापस लेगी

जनरल सुपरविजन ऑफ क्वालिटी सुपरविजन, इंस्पेक्शन एंड क्वारंटाइन के मुताबिक, प्रभावित वाहनों में आयातित मसेराती कुआट्रोपोर्ट व गिबली मॉडल शामिल हैं, जिनका निर्माण 22 मार्च, 2013 से तीन दिसंबर, 2015 के बीच हुआ था।

एजेंसी ने कहा कि फ्लोर मैट व एक्सीलेटर पेडल की डिजाइन में खामी से पेडल जाम हो सकता है, जिससे दुर्घटना का खतरा है।

मसेराती 28 अगस्त से मुफ्त में मैट व पैडल को बदलने का काम शुरू कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493