‘विसरनाई’ को 3 राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने से धनुष उत्साहित

चेन्नई, 29 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेता धनुष द्वारा निर्मित तमिल फिल्म ‘विसरनाई’ ने सोमवार को तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीते, जिससे धनुष काफी उत्साहित हैं।

धनुष ने कहा, “कुछ फिल्मों के बारे में आपको शुरू से ही पता होता है कि वह विशेष है। ‘विसरनाई’ भी एक ऐसी फिल्म थी। तीन पुरस्कार मिलना मेरे लिए ट्रिपल खुशी है और इस तरह के और प्रयास करने के लिए एक प्रोत्साहन है।”

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्मकार वेत्रिमारन की ‘विसरनाई’ ने सर्वश्रेष्ठ तमिल फिल्म, सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता और सर्वश्रेष्ठ संपादन का पुरस्कार जीता।

यह फिल्म लेखक एम. चंद्रकुमार के उपन्यास ‘लॉक अप’ पर आधारित है। फिल्म ने पहले ही वेनिस अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह के वर्ल्ड प्रीमियर पर अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त की।

फिल्म की कहानी चार प्रवासी मजदूरों की कहानी पर आधारित है।

यह तीसरी बार है जब धनुष ने वेत्रिमारन के साथ सहयोग किया है, जिसके चलते फिल्म ने राष्ट्रीय पुरस्कार जीता।

इससे पहले फिल्म ‘आदुकलाम’ ने छह राष्ट्रीय पुरस्कार और ‘काका मुत्तै’ तीन पुरस्कार हासिल की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493