मलेशिया में टैक्सी चालकों का प्रदर्शन

कुआलालंपुर, 29 मार्च (आईएएनएस)। मलेशिया की राजधानी में मंगलवार को टैक्सी चालकों के विरोध-प्रदर्शन के कारण यातायात व्यवस्था चरमरा गई।

समाचार पत्र ‘मलेशियन स्टार’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, टैक्सी चालक एप आधारित टैक्सी सेवा प्रदान करने वाली कंपनियों उबेर तथा ग्रैबकार का विरोध कर रहे हैं।

पुलिस ने मलेशियाई टैक्सी ड्राइवर ट्रांसफॉर्मेशन एसोसिएशन के उपाध्यक्ष कमरूद्दीन मोहम्मद हुसैन को हिरासत में ले लिया।

कमरूद्दीन ने कहा, “हम उबेर तथा ग्रैबकार का विरोध कर रहे हैं।”

उन्होंने कहा कि तीन अन्य चालकों को भी गिरफ्तार किया गया है।

लैंड पब्लिक ट्रांसपोर्ट कमिशन के एक प्रवक्ता ने कहा कि उन्हें मुद्दे की जानकारी है और जल्द ही बयान देने वाले हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493