संजय की फिल्म ‘काबिल’ की शूटिंग बुधवार से

मुंबई, 29 मार्च (आईएएनएस)। संजय गुप्ता अपनी आगामी फिल्म ‘काबिल’ की शूटिंग बुधवार से शुरू करेंगे।

निर्देशक का कहना है कि उन्होंने फिल्म के साथ स्वयं के लिए एक निश्चित मानक तय किया है।

संजय ने मंगलवार सुबह ट्वीट किया, “हमारी शूटिंग शुरू होने में 24 घंटे भी मुश्किल से रह गए हैं।”

फिल्म की पूरी टीम भी शूटिंग शुरू करने के लिए काफी उत्साहित है।

निर्देशक ने आगे ट्वीट किया, “अभिनेताओं और तकनीशियनों के साथ आखिरी मिनट की तैयारियां। सभी में उत्सुकता। एक नए सफर की शुरुआत होने वाली है।”

संजय को आशा है कि अपने लिए तय किए गए मानक को ऋतिक रोशन और यामी गौतम के साथ हासिल कर लेंगे।

इस फिल्म के निर्माता ऋतिक के पिता राकेश रोशन हैं। हालांकि, फिल्म की पटकथा के बारे में कोई खुलासा नहीं किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493