किशोरावस्था में काफी शर्मीले थे मेसी : फाल्क

रोम, 29 मार्च (आईएएनएस)। इटली के फुटबाल क्लब एएस रोमा के खिलाड़ी इआगो फाल्क का कहना है कि बार्सिलोना के सुपरस्टार लियोनेल मेसी किशोरावस्था में काफी शर्मीले थे।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, फाल्क ने स्पेन के कोच पेप गार्डियोला की काफी सराहना की।

फाल्क ने सोमवार को कहा कि उन्होंने कभी भी मेसी से साथ प्रशिक्षण नहीं लिया, लेकिन वे दोनों एक साथ अकादमी में दाखिल हुए थे। उन्होंने कहा कि अर्जेटीनियाई स्टार उस वक्त काफी शर्मीले और शांत लड़के थे।

उन्होंने कहा कि वह रोमा जैसे शीर्ष क्लब के साथ खेलकर काफी खुश हैं। सेरी ए लीग सूची में रोमा 60 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493