मिस्र के लिए उड़ानों की बहाली की बात जल्दबाजी : रूस

क्रेमलिन के प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव ने मंगलवार को कहा कि रूसी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना देश की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा, “मिलने वाली सूचनाएं अब भी बहुत विरोधाभासी हैं। जब तक घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो जाती, तब तक उड़ानों की बहाली की संभावना के बारे में किसी निष्कर्ष पर पहुंचना गलत होगा।”

इससे पहले, दिन में रूस के टूरिज्म इंडस्ट्री यूनियन ने भी कहा कि विमान अगवा होने की घटना की वजह से पर्यटकों के दोबारा मिस्र से रूस आने-जाने के कार्यक्रम को शुरू करने में देरी हो सकती है।

उल्लेखनीय है कि मंगलवार को ‘इजिप्ट एयर’ कंपनी के एक यात्री विमान को अगवा कर साइप्रस में उतारा गया था। विमान मिस्र के अलेक्जेंड्रिया शहर से राजधानी काहिरा जा रहा था। विमान में 56 मुसाफिर सवार थे। विमान के सभी मुसाफिर सकुशल छुड़ा लिए गए थे और बाद में अपहरणकर्ता को भी गिरफ्तार कर लिया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493