सन फार्मा ने नोवार्टिस से जापान में 14 ब्रांड खरीदे

चेन्नई, 30 मार्च (आईएएनएस)। सन फार्मासूटिकल्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने बुधवार को कहा कि वह 29.3 करोड़ डॉलर के नकद सौदे के तहत जापान में नोवार्टिस एजी और नोवार्टिस फार्मा एजी से 14 स्थापित प्रीस्क्रिप्शन ब्रांडों को खरीदने के लिए तैयार हो गया है।

कंपनी ने मंगलवार शाम जारी एक बयान में कहा कि सन फार्मा की एक संपूर्ण सहायक कंपनी नोवार्टिस से 14 स्थापित प्रीस्क्रिप्शन ब्रांड खरीदेगी और इसके लिए 29.3 करोड़ डॉलर नकद भुगतान करेगी।

कंपनी ने कहा, “इन ब्रांडों की कुल सालाना आय करीब 16 करोड़ डॉलर है।”

बयान के मुताबिक, “समझौते की शर्तो के तहत सन फार्मा की सहायक कंपनी को सभी विपणन अधिकार हस्तांतरित किए जाने तक नोवार्टिस इन ब्रांडों का विपणन करती रहेगी।”

अधिग्रहीत ब्रांडों का विपणन अब सन फार्मा के लेबल के तहत होगा।

सन फार्मा के प्रबंध निदेशक दिलीप सांघ्वी ने बयान में कहा, “जापान हमारे लिए रणनीतिक महत्व का बाजार है। इस अधिग्रहण से सन फार्मा का जापान के प्रीस्क्रिप्शन बाजार में प्रवेश हो रहा है और इससे हमें भविष्य में बड़ा उत्पाद पोर्टफोलियो बनाने में मदद मिलेगी।”

दिसंबर-2015 के आईएमएस आंकड़े के मुताबिक जापान का फार्मासूटिकल बाजार 73 अरब डॉलर का है, और उसकी 1,000 अरब डॉलर के वैश्विक फार्मा बाजार में सात फीसदी से अधिक हिस्सेदारी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493