आत्मकेंद्रित पुरुषों में यौन अपराध की प्रवृत्ति अधिक

न्यूयार्क, 30 मार्च (आईएएनएस)। जो पुरुष आत्मकेंद्रित मानसिकता से ग्रस्त होते हैं, उनमें जघन्य यौन अपराध को अंजाम देने की प्रवृत्ति अधिक होती है। यह जानकारी एक नए शोध में सामने आई है।

अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ जार्जिया से इस अध्ययन की मुख्य लेखक एमिली म्यूलसो ने कहा, “जो लोग अपनी मनोविकार संबंधी आत्मकेंद्रित विशेषताओं का प्रदर्शन करते हैं, ऐसे पुरुषों को अन्य लोगों के साथ जुड़ने में खासा परेशानियों का सामना करना पड़ता है।”

शोध में पता चला है कि ऐसे पुरुष अपने शिकार को पकड़ने के लिए शराब और अन्य डेट रेप दवाओं का इस्तेमाल करते हैं। डेट रेप दवाएं अस्थाई रूप से पीड़ित के साथ घटित घटनाओं की स्मृतियां क्षीण कर देती हैं।

इस शोध के लिए 234 छात्रों पर सर्वेक्षण किया गया था। इनमें से अधिकतर छात्र कॉलेज में अपना पहला या दूसरा साल पूरा कर रहे थे।

शोधार्थियों को इस अध्ययन में मनोविकार आत्मकेंद्रण और यौन उत्पीड़न अपराधों का मजबूत संबंध देखने को मिला।

यह शोध ‘वॉयलेंस अगेंस्ट विमेन’ पत्रिका में प्रकाशित हुआ है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493