एडीबी ने 2016 में देश की विकास दर का अनुमान घटाया

नई दिल्ली, 30 मार्च (आईएएनएस)। एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने बुधवार को आगामी वित्त वर्ष के लिए देश की विकास दर का अनुमान 7.6 फीसदी से घटाकर 7.4 फीसदी कर दिया।

एडीबी ने हांगकांग में जारी अपने बयान में कहा, “भारतीय अर्थव्यवस्था की विकास दर में वित्त वर्ष 2016 (एक अप्रैल 2016-31 मार्च 2017) में हल्की गिरावट आएगी। विकास दर वित्त वर्ष 2017 में हालांकि बैंकिंग क्षेत्र में सुधार और निजी निवेश बढ़ने से फिर से बढ़ जाएगा।”

बयान में कहा गया है, “ताजा एशियाई विकास परिदृश्य में एडीबी ने वित्त वर्ष 2016 में विकास दर का अनुमान 7.4 फीसदी रखा है। वित्त वर्ष 2015 के लिए यह अनुमान 7.6 फीसदी और वित्त वर्ष 2017 के लिए यह अनुमान 7.8 फीसदी रखा गया है।”

एडीबी ने कहा कि वैश्विक मांग कम रहने के कारण आगामी वित्त वर्ष में निर्यात प्रभावित होगा, जो सरकारी कर्मचारियों की वेतन वृद्धि के कारण घरेलू मांग में संभावित वृद्धि के असर को समाप्त कर देगा।

एडीबी के मुख्य अर्थशास्त्री शांग-जिन वेई ने कहा, “भारत दुनिया की सबसे तेज विकास दर वाली अर्थव्यवस्थाओं में से एक है और आने वाले वर्षो में भी यही स्थिति बनी रहेगी।”

वेई ने कहा, “सरकार यदि जरूरी सुधार को जारी रखे, श्रम बाजार के नियमों में सुधार करती रहे अैर विदेशी निवेश तथा व्यापार के लिए उदारीकरण करती रहे, तो संभावित विकास दर और बढ़ सकती है।”

फरवरी में संसद में पेश आर्थिक सर्वेक्षण में आगामी वित्त वर्ष के लिए विकास दर का अनुमान 7-7.75 फीसदी के दायरे में रखा गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493