नई दिल्ली, 30 मार्च (आईएएनएस)। देशभर में बैंकों की प्रमुख शाखाएं गुरुवार 31 मार्च को देर शाम तक खुली रहेंगी, ताकि करदाताओं को कर जमा करने में असुविधा का सामना न करना पड़े। यह जानकारी यहां जारी एक आधिकारिक बयान से मिली।
बयान के मुताबिक वर्तमान वित्त वर्ष की समाप्ति को देखते हुए और कर जमा कराने के लिए करदाताओं की सुविधा हेतु भारतीय रिजर्व बैंक ने सभी बैंकों को कामकाज निपटाने के लिए उनकी निर्धारित शाखाओं के काउंटर 31 मार्च को रात आठ बजे तक खुले रखने का निर्देश दिया है।
सभी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक लेनदेन हालांकि 31 मार्च की आधी रात तक जारी रहेंगे।
dharmpath.com dharmpath